सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में यूरिक एसिड की समस्या ज्यादा होती है। लेकिन सही खानपान की मदद से इसे कम भी किया सकता है।
अगर आपका यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाए, तो 5 चीजों का सेवन कर सकते है। कुछ चीजों में मौजूद तत्व यूरिक एसिड को कम करते हैं।
कीवी एक फायदेमंद फल माना जाता है। इस फल का सेवन करने से हाई यूरिक एसिड कंट्रोल में हो सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी पाया जाता है।
शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने पर सेब का सेवन भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर यूरिक एसिड को कम करता है।
यूरिक एसिड के मरीज ओट्स का सेवन जरूर करें। ओट्स का सेवन करने से हाई यूरिक एसिड कम होता है। ओट्स का सेवन नाश्ते में करना चाहिए।
गर्मियों में खीरा खाने से केवल शरीर में पानी की कमी पूरी नहीं होती है बल्कि यूरिक एसिड का लेवल भी कंट्रोल में होता है।
शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने पर लौकी का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर यूरिक एसिड को कम करता है।
इन पांच चीजों को खाने से यूरिक एसिड कम हो सकता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ