हर किसी की इच्छा लंबे समय तक जीने की होती है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों के चलते लोग 100 साल तक स्वस्थ नहीं रह पाते हैं।
खासकर हिमालयी क्षेत्र में कुछ चमत्कारी जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं। माना जाता है कि इसका नियमित सेवन करने से आप स्वस्थ रहेंगे और उम्र भी बढ़ेगी।
गर्भवती महिलाओं के लिए शतावरी का सेवन करना लाभदायक होता है। इसके अलावा माइग्रेन और डायबिटीज जैसे रोगों में भी यह औषधि कारगर साबित होती है।
आयुर्वेद में अश्वगंधा को भी बेहतरीन औषधि माना जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शरीर को ऊर्जावान बनाने का काम अश्वगंधा करता है।
शिलाजीत का इस्तेमाल करने से शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसका नियमित सेवन करने से उम्र भी बढ़ सकती है।
तुलसी का पौधा आमतौर पर सभी के घर में पाया जाता है। यदि इसका नियमित सेवन किया जाता है तो बढ़ती उम्र का असर शरीर पर देखने को नहीं मिलता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के चमत्कारी गुण के लिए गिलोय को जाना जाता है। संतुलित मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर को रोगों से बचाया जा सकता है और उम्र भी बढ़ती है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर केसर को खाना भी सर्दियों में फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से उम्र बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।