इलायची में कई चमत्कारी औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसे बेहतरीन औषधि भी माना जाता है। शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए आप इलायची का सेवन कर सकते हैं।
आमतौर पर लोग माउथ फ्रेशनर के तौर पर इलायची का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इसमें मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व शरीर के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।
नियमित इलायची खाने से पाचन तंत्र को सही करने में भी मदद मिल सकती है। जिन लोगों को अपच की परेशानी होती है, उन्हें तो जरूर इसका सेवन करना चाहिए।
अनिद्रा से जुड़ी परेशानियों का सामना भी ज्यादातर लोग करते हैं। थकान होने के बाद भी नींद नहीं आ रही है तो खाना खाने के बाद रोजाना इलायची खाएं।
बिगड़ती लाइफस्टाइल और काम के प्रेशर में सभी स्ट्रेस का सामना कर रहे हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए इलायची का सेवन असरदार है।
खाना खाने के बाद दुर्गंध आना लाजमी है, लेकिन कुछ लोगों के मुंह से हमेशा बदबू आती है। ऐसे लोग खुलकर अपनी बात रखने में भी हिचक महसूस करते हैं। इससे बचने के लिए आप इलायची खा सकते हैं।
मौसम में बदलाव होते ही कुछ लोगों को गले की खराश परेशान करती है। इलायची का नियमित सेवन करने से गले की खराश को दूर किया जा सकता है।
ब्लड प्रेशर संबंधित रोगों का सामना करने वाले लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है। इलायची खाने से हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।