कुछ लोगों के शरीर में मांस कम और हड्डियां ज्यादा दिखाई देती है। उनके शरीर का वजन काफी कम होता है। ऐसे लोग सही डाइट की मदद से वजन बढ़ा सकते हैं।
अगर आप हेल्दी तरीके से वजन और हड्डियों पर मांस जमाना चाहते हैं, तो रोजाना खानपान में 6 चीजों को फटाफट शामिल कर लें।
हड्डियों पर मांस जमाने के लिए रोजाना कम से कम 1 मीठ्ठी भीगे नट्स खाएं। नट्स में प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट पाया जाता है।
वजन बढ़ाने वाला सबसे अच्छा फूड अंडा माना जाता है। रोजाना शाम को 2-3 उबले हुए अंडों का सेवन करें। इसमें कैलोरी और प्रोटीन भरपूर होता है।
अगर आप केवल रोटी खाते हैं, तो दिनभर में कम से कम 1 बार जरूर चावल खाएं, क्योंकि चावल में कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है, जो वजन बढ़ाता है।
वजन बढ़ाने के लिए आप दूध के साथ केला खा सकते है। केले और दूध में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने में मददगार होते हैं।
आलू का सेवन करने से भी हड्डियों पर मांस जम सकता है, क्योंकि आलू में कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है। साथ ही, शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।
वजन बढ़ाने के लिए आप दही का सेवन कर सकते है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम और फैट की अच्छी मात्रा पाई जाती है।