खून में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल हार्ट संबंधित कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए आपको नाश्ते में कुछ चीजों को जरूर खाना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। ओट्स को सुबह नाश्ते में खाने से आपके शरीर को घुलनशील फाइबर मिलेगा।
एवोकैडो फल स्वादिष्ट होता है और इसमें औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। अपने दिन की शुरुआत इसे खाकर करने से आपका पेट भी भरा रहेगा और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होगा।
जामुन खाना किसे पसंद नहीं होता है। इसमें भी घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद करता है।
सुबह नाश्ते में आप अंडे भी खा सकते हैं। अंडे में प्रोटीन और वसा काफी मात्रा में होते हैं। आप इसका सेवन उबले हुए अंडे, अंडे का सैंडविच और तले हुए अंडे के तौर पर कर सकते हैं
अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज है तो अपनी डाइट में बैंगन और भिंडी जैसी सब्जियों को जरूर शामिल करें। इनमें कैलोरी की कम मात्रा और घुलनशील फाइबर ज्यादा होता है।
खून में जमे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बादाम, अखरोट और मूंगफली जैसे नट्स खाने चाहिए। सुबह के समय इन्हें खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।
जौ और जई जैसे साबुत अनाज कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रामबाण है। इनमें भी घुलनशील फाइबर की ज्यादा मात्रा पाई जाती है।