बढ़ती उम्र के साथ हेल्दी डाइट लेना और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। बढ़ती उम्र के साथ आप कुछ भी बेफिक्र होकर नहीं खा सकते हैं।
साबुत अनाज को फाइबर का बेस्ट सोर्स माना जाता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। इतना ही नहीं, साबुत अनाज में मौजूद बी-6 दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।
अगर आप नॉन वेजिटेरियन खाना खाते हैं तो आपको हफ्ते में दो बार मछली जरूर खानी चाहिए। फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए बेस्ट होता है।
अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र का असर आपकी जवानी पर न पड़े तो इसके लिए ऑलिव ऑयल का उपयोग करें। इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
सभी को पता है कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आपको कैल्शियम से भरपूर चीजें जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन रोजाना करना चाहिए।
सभी को पता है कि बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आपको कैल्शियम से भरपूर चीजें जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन रोजाना करना चाहिए।
कलरफुल फल और सब्जी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इनमें लाइकोपीन नामक एक प्राकृतिक यौगिक पाया जाता है, जो कई बीमारियों को रोकने में मदद करता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां खाना सभी के लिए फायदेमंद है। इनका सेवन रोजाना करने से डायबिटीज, कैंसर और दिल के रोग दूर हो जाते हैं।
बढ़ती उम्र का असर त्वचा और दिमाग पर पड़ता है। सभी तरह के मेवा का सेवन करने से स्किन को चमकदार बनाने में मदद मिलती है।