ड्राई फ्रूट्स को खाने से शरीर के अलावा स्किन को भी कई फायदे मिलते हैं। चलिए जान लेते हैं की स्किन पर ग्लो के लिए कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए।
खजूर का सेवन करना सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे की चमक बरकरार रखते हैं।
अखरोट खाने से त्वचा को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसका सेवन करने से स्किन के रूखेपन की परेशानी से भी बचा जा सकता है।
अंजीर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को दाग-धब्बों से बचाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, अंजीर से स्किन को ग्लोइंग भी बनाया जा सकता है।
चेहरे के लिए बेस्ट ड्राई फ्रूट्स में से एक किशमिश भी हैं। इसमें मौजूद तत्व स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
खुबानी को चेहरे के अलावा बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण शरीर को स्वस्थ रखने के काम भी आते हैं।
बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को सूरज की किरणों से बचाने का काम करते हैं।
काजू खाने से शरीर की रंगत में भी सुधार हो सकता है। इसके अलावा चेहरे की झुर्रियों को भी रोकने के लिए काजू मददगार है।