शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई प्रकार की विटामिन की जरूरत होती है। इन्हीं विटामिन में से एक विटामिन बी-12 है। शरीर में इसकी कमी होने से एनीमिया की परेशानी हो सकती है।
साथ ही शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से धुंधला नजर आना, पाचन से जुड़ी समस्या, हाथ पैर का सुन होना और जुबान लड़खड़ाने जैसी परेशानियां हो सकती है। चलिए जानते हैं शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए।
अगर आप वेजिटेरियन हैं और शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको पनीर का सेवन करना चाहिए।
अगर आफ नॉनवेजिटेरिलय हैं तो अपनी डाइट में मीट को शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर से विटामिन बी12 की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।
मशरूम स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है। अगर आप भी विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे है तो आपको अपनी डाइट में मशरूम को शामिल कर उसे दूर कर सकते हैं।
शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए आप कद्दू के बीज का सेवन कर सकते है। इसमें फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है।
शरीर से विटामिन बी 12 की कमी दूर करने के लिए मूंग दाल एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए हफ्ते में 3 बार मूंग दाल का सेवन करें।
इसी तरह की अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com