थायराइड हमारे शरीर में तापमान दिल की गति और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। थायराइड एक अंत स्रावी ग्रंथि है, यह थायरोक्सिन हार्मोन को रिलीज करने में सहायक है।
अगर थायराइड हार्मोन का काम स्राव होता है, तो उसे हाइपोथायरायडिज्म और ज्यादा स्राव हो तो इसे हाइपर थायरॉयडिज्म कहते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि अगर थायराइड हो जाए तो कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए।
सोया प्रोटीन थायराइड हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। थायराइड होने पर सोया मिल्क, टोफू, सोया नट्स और सोया सॉस के सेवन से बचें।
थायराइड होने पर क्रुसिफेरस सब्जियां जिसमें, गोइट्रोजन हो उसे खाने से बचना चाहिए। इससे शरीर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।
हाइपर थायराइड में आयोडीन को ज्यादा मात्रा में खाने से समस्या बढ़ सकती है। थायराइड होने पर आयोडीन युक्त नमक और समुद्री भोजन खाने से परहेज करें।
पैकेट वाले स्नैक्स, बर्गर, पिज़्ज़ा और फ्रेंच फ्राइज में प्रिजर्वेटिव और हाई सोडियम होता है, जो थायराइड की समस्या को बढ़ा सकता है।
थायराइड की समस्या में मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। इसलिए ज्यादा मीठा खाने से परहेज करना चाहिए।
इसी तरह की अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com