पेट को स्वस्थ रखने के लिए खानपान की आदतों में बदलाव करना जरूरी है। कुछ भी खाने की वजह से इंसान को अपच की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अपच से परेशान लोगों को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिन्हें पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। आइए इन फूड्स के बारे में जान लेते हैं।
कब्ज से परेशान लोगों को केला खाना चाहिए। यह फल सेहत के लिए फायदेमंद होता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने में भी मदद कर सकता है।
पेट की सेहत के लिए पपीता को सबसे फायदेमंद फल माना जाता है। जिन भी लोगों को खाना नहीं पचता है, उन्हें पपीता जरूर खाना चाहिए।
रोटी या अन्य फूड को पचाने में शरीर को ज्यादा समय लगता है। पेट में गड़बड़ होने की स्थिति में चावल खाना एक बेहतरीन विकल्प होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स भी दही खाने की सलाह देते हैं। दरअसल, दही का सेवन करने से पेट को ठंडा रखने में मदद मिलती है और अपच की परेशानी कम हो जाती है।
आयुर्वेद में अदरक को बेहतरीन औषधि माना जाता है। इसके गुण पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं।
अपच की परेशानी को दूर करने के लिए अजवाइन का पानी एक हेल्दी विकल्प है। सुबह के समय इसका सेवन करना ज्यादा पायेदमंद साबित होता है।