पाचन सुधारने के लिए खाएं ये फल


By Sahil18, Sep 2024 02:16 PMnaidunia.com

पाचन सुधारने वाले फल

खराब पाचन को सही करने के लिए डाइट में फलों को शामिल कर लें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए सेब और पपीता जैसे फ्रूट्स खाने चाहिए।

खाली पेट सेब खाएं

पाचन तंत्र के कमजोर होने पर खाली पेट सेब खाना शुरू कर दें। रोजाना 1 सेब सुबह के समय खाएंगे तो कब्ज और गैस जैसी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

पपीता खाएं

पेट की सेहत के लिए पपीता को फायदेमंद माना जाता है। जिन्हें पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है उन्हें पपती जरूर खाना चाहिए।

अनानास भी खाएं

पाचन तंत्र को स्वस्थ करने के लिए आप अनानास भी खा सकते हैं। इस फल को खाने से अपच की समस्या दूर हो सकती है।

केला का सेवन करें

केले में फाइबर और पोटेशियम होता है, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यही कारण है कि पेट से जुड़ी समस्या का सामना करने वालों को केला जरूर खाना चाहिए।

नाशपाती खाएं

नाशपाती भी फाइबर और पोटेशियम का बेस्ट स्रोत है। इस फल को नियमित तौर पर खाएंगे तो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी।

अमरूद खाएं

अमरूद में उच्च मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को सुधारने में काफी हद तक मदद करते हैं। 

संतरा खाएं

विटामिन सी से भरपूर संतरे को भी डाइट में शामिल कर लें। इससे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

यहां हमने जाना कि पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए किन फलों का सेवन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए चबाएं मोरिंगा के पत्ते