29 जून शनि चलेंगे उल्‍टी चाल, इन 5 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल


By Ayushi Singh21, Jun 2024 10:22 AMnaidunia.com

शनि अपनी प्रिय राशि कुंभ में विराजमान है। शनि की बदलती चाल को हमेशा बहुत खास होती है, इससे कुछ राशियों को लाभ और हानि का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को झेलनी पड़ेगी दिक्कतें-

शनि की उल्टी चाल

शनिदेव अपनी स्वराशि में 29 जून को उल्टी चाल चलेंगे। रात में 11 बजकर 40 मिनट पर वक्री होंगे। इस राशि में वक्री होने का प्रभाव सबसे ज्यादा कुंभ राशि पर पडे़गा।

मिथुन राशि

शनि के वक्री होने पर मिथुन राशि वालों को जीवन में दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। कारोबार में साथ के लोगों से बहस हो सकती है और आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

कर्क राशि

शनि के वक्री होने पर कर्क राशि वाले संभलकर रहें। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के जीवन में तनाव बढ़ सकता है। पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। इस समय नौकरी में बदलाव न करें और सेहत को विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि

मकर राशि वाले अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। मेहनत के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही धन की हानि भी हो सकती है।

कुंभ राशि

शनि के वक्री होने पर कुंभ राशि वालों को सबसे ज्यादा प्रभाव पडे़गा। कारोबार में काम को बोझ बढ़ सकता है। साथ ही, खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी। आत्मविश्वास में कमी भी आएगी।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन राशियों को दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सांप का जोड़ा देखने का क्या मतलब है?