गंदे कोलेस्ट्रॉल की होगी छुट्टी, खाएं ये हरी सब्जियां


By Arbaaj22, Jan 2025 01:56 PMnaidunia.com

अगर आपके शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा हैं, तो डाइट में कुछ हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियां गंदे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करती है।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

शरीर में अच्छा और गंदा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। गंदा कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए खराब माना जाता है। यह नसों में जमता है, जिससे हार्ट की समस्या बढ़ती है।

हरी सब्जियां खाएं

गंदे कोलेस्ट्रॉल का स्तर शरीर में कम करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी करते हैं।

बीन्स से कम होता है कोलेस्ट्रॉल

बीन्स का सेवन करने से गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है, क्योंकि इसमें फोलेट पाया जाता है। बीन्स खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ती है।

पालक से कम होता है कोलेस्ट्रॉल

पालक में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर से गंदा कोलेस्ट्रॉल निकालने में मददगार साबित होता है।

सरसों के साग से कम होता है कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को सरसों की साग का भी सेवन करना चाहिए। इसमें ग्लूकोसाइनोलेट्स पाया जाता है, जो गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

पत्ता गोभी से कम होता है कोलेस्ट्रॉल

गंदे कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी करने के लिए पत्ता गोभी भी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर और फाइटोस्टेरॉल पाया जाता है।

इन हरी सब्जियों की मदद से गंदा कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर होती है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कैसे पता चलेगा कि प्रोस्टेट संक्रमण हो गया है?