प्रेग्नेंसी में खाएं ये मौसमी फल, मां और बच्चे को मिलेगा फायदा


By Arbaaj26, Apr 2025 01:36 PMnaidunia.com

गर्भावस्था में मौसमी फल का सेवन करना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में मौसमी फल से क्या फायदे होते हैं?

प्रेग्नेंसी में डाइट

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। मौसमी फल पोषक तत्व से भरपूर होते हैं इसलिए डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

जामुन खाएं

गर्भावस्था में महिलाओं को जामुन का सेवन करना चाहिए। जामुन में आयरन, विटामिन-ए और विटामिन-सी प्रचुर पाया जाता है।

अंगूर खाएं

अंगूर भी एक मौसमी फल है, जिसका सेवन गर्भावस्था में करना चाहिए। इस फल का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है।

स्ट्रॉबेरी खाएं

प्रेग्नेंसी में स्ट्रॉबेरी का सेवन भी करना फायदेमंद होता है। स्ट्रॉबेरी में फास्फोरस, विटामिन-सी, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है।

संतरा खाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान संतरे का सेवन करना चाहिए। रोजाना कम से कम 1 संतरा महिलाओं को खाना चाहिए। इसमें कैल्शियम, क्लोरीन, कॉपर, फ्लोरिन, लोहा, मैंगनीज, विटामिन-बी1 और सी होते हैं।

खरबूजा खाएं

प्रेग्नेंसी में खरबूजा खाना महिला और शिशु के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फोलेट, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट अनानास का जूस पीने के फायदे