जरा सा काम करने में थकान होना, दिन भर नींद आना, चक्कर आना मर्दों में कमजोरी के लक्षण हो सकते हैं। 35 की उम्र के बाद यह परेशानी बढ़ सकती है।
अगर आप समय रहते इन परेशानियों पर ध्यान दें और डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर लें, तो इससे बचा जा सकता है।
आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे बीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिससे मर्द अपनी ताकत को बढ़ा कर शरीर को फौलाद बना सकते हैं।
हलीम बीज पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसके लिए चुटकी भर बीज को पानी में 8 घंटे भिगोकर दूध के साथ खाएं।
अलसी के बीज को फ्लैक्स सीड्स के नाम से भी जाना जाता है। यह पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए दोपहर में खाने के तकरीबन 30 मिनट पहले खाएं।
चिया सिड्स का सेवन पुरुषों के लिए रामबाण माना जाता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिशनिस्ट शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। इसके लिए इसे पानी में 45 मिनट भिगोकर सेवन करें।
इन बीजों के रोजाना सेवन से शरीर में फुर्ती आती है। इनका रोजाना सेवन से करने से शरीर में ताकत बनी रहती है।
मर्द ताकत बढ़ाने के लिए खाएं ये बीज। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com