Thyroid से जल्दी राहत के लिए खाएं ये चीजें


By Ram Janam Chauhan24, Mar 2025 12:36 PMnaidunia.com

थायरॉयड के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप थायरॉयड को नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

दही और पनीर का सेवन करे

पनीर और दही दोनों ही कैल्शियम का बेहतरीन जरिया हो सकते हैं। ऐसे में इसे सेवन करने से थायरॉयड हॉर्मेन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

अखरोट का सेवन करे

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो थायरॉयड ग्रंथि को स्वस्थ रखता है। जिसके वजह से थायरॉयड कंट्रोल हो सकता है।

मौसमी फलों का सेवन करे

थायरॉयड को कंट्रोल करने में फल अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में सेब, केला और अन्य मौसमी फलों का सेवन कर सकते हैं।

मेथी और पालक का सेवन

पालक व मेथी हाई फाइबर और आयरन से भरपूर होते हैं, जो थायरॉयड की समस्या को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

बीन्स और दालों का सेवन करे

जो लोग नॉन वेज नहीं खाते हैं, उनके लिए बीन्स और दाल प्रोटीन का बेहतर जरिया हो सकते हैं। बीन्स और दालों का नियमित सेवन थायरॉयड में फायदेमंद हो सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए किसी भी चीज से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Liver के साथ इन 6 परेशानियों में फायदेमंद है मकोय का जूस