डेंगू से जल्दी रिकवर होने के लिए इन चीजों का करें सेवन


By Ekta Sharma11, Sep 2023 06:13 PMnaidunia.com

मौसमी बीमारियां

मौसम कोई भी हो, बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। बारिश के मौसम में मच्छरों का आतंक सबसे ज्यादा रहता है। जिससे मच्छरों से होने वाली बीमारियां बढ़ जाती हैं।

डेंगू से बचाव

डेंगू इन्हीं बीमारियों में से एक है। यह एक गंभीर बीमारी है, जो कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती है। डेंगू से बचने और इससे रिकवर होने के लिए कुछ चीजें डाइट में शामिल जरूर करनी चाहिए।

हर्बल चाय

हर्बल चाय काफी पसंद की जाती है। डेंगू बुखार में भी यह काफी फायदेमंद है। हर्बल चाय के सेवन से अच्छी नींद आती है, जिससे जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।

नाशपाती

नाशपाती में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

नारियल पानी

नारियल पानी डेंगू से जल्द रिकवर होने में काफी सहायक है। यह शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखता है, जिससे आप डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होते हैं।

दही

डेंगू की समस्या से निपटने में भी यह काफी कारगर है। इसमें मौजूद इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण डेंगू के मरीजों को तेजी से ठीक होने में मदद करते हैं।

दलिया

डेंगू से जल्द ही रिकवर करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में दलिया शामिल कर सकते हैं। यह पचाने में आसान होता है और इसे खाने से आपको हल्का महसूस होता है।

दूध इस समय पिएंगे तो हो जाएंगे बीमार