सुबह उठते ही पेट होगा साफ, खाएं 1 चूर्ण


By Arbaaj29, Aug 2024 12:05 PMnaidunia.com

कब्ज की समस्या होने पर सुबह पेट जल्दी साफ होता नहीं है। पेट साफ करने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। आइए जानते है कि कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कौन सा चूर्ण खाना चाहिए?

कब्ज में चूर्ण

अक्सर जब घर में किसी का पेट खराब या कब्ज होती है, तो उसे चूर्ण खाने की सलाह दी जाती है। चूर्ण का सेवन पेट साफ करने में कारगर होता है।

त्रिफला का चूर्ण

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए त्रिफला का चूर्ण बेहद ही कारगर माना जाता है। इसका सेवन सही समय पर करना चाहिए।

दूध और त्रिफला

रात को पीने से पहले 1 गिलास दूध में 5 ग्राम त्रिफला का चूर्ण मिलाकर पिएं। सोने से करीब 1 घंटे पहले ही यह ड्रिंक पी लें।

पानी और त्रिफला

अगर आपको दूध नहीं पीना तो पानी के साथ भी त्रिफला का चूर्ण लिया जा सकता है। इसके लिए पानी को गुनगुना करें फिर उसमें 5 ग्राम चूर्ण मिलाएं।

दूर होगी कब्ज

अगर आप लंबे समय से कब्ज की बीमारी से जूझ रहे है, तो त्रिफला का चूर्ण इससे जल्दी से निजात दिला सकता है।

ज्यादा न करें सेवन

त्रिफला का चूर्ण पेट के लिए अच्छा होता है, लेकिन ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। अधिक खाने से पाचन की समस्या हो सकती है।

इस तरीके से त्रिफला का चूर्ण खाना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी के पत्ते कौन कौन सी बीमारी में काम आते हैं?