पेट में बनती है गैस, नाश्ते में न खाएं ये 5 चीजें


By Arbaaj05, Feb 2025 01:29 PMnaidunia.com

कई लोगों के पेट में गैस सुबह नाश्ता करते ही बन जाती है, जिसके कारण उनका पूरा दिन खराब जाता है। पेट में गैस गलत खानपान के कारण बनती है।

नाश्ते में न खाएं 5 चीजें

अगर आपके पेट में गैस बनती हैं, तो नाश्ते में भूलकर भी 5 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए गैस बनाने वाली 5 चीजों के नाम जानते हैं।

खट्टे फल न खाएं

जिन लोगों के पेट में जल्दी गैस बनती हैं उन्हें नाश्ते के समय खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि खट्टे फल में साइट्रिक एसिड होता है।

चाय और कॉफी न पिएं

नाश्ते में चाय या कॉफी का अधिक सेवन करना भी नुकसानदायक होता है। इन चीजों को पीने से भी पेट में गैस बनती है।

कच्चा प्याज न खाएं

अगर आप नाश्ते में कच्चा प्याज खाते हैं, तो भी पेट में गैस बन सकती है। दरअसल, कच्चे प्याज में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है।

गोभी की सब्जी न खाएं

गोभी का सेवन भी नाश्ते में करने से पेट में भयंकर गैस बन सकती है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पचने में समय लेता है।

तला-भुना न खाएं

जिन लोगों के पेट में तुरंत ही गैस बन जाती हैं उनको नाश्ते में तली-भुनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी चीजों को खाने से पाचन खराब होता है।

हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दी-जुकाम सहित 5 बीमारियों में फायदेमंद है यह स्वादिष्ट चटनी