आंवला में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अगर आप अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करते हैं, तो कब्ज की समस्या हो सकती है।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आंवले का सेवन करने से बचें। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है।
कई लोग आंवला और अदरक को मिलाकर चटनी बनाते हैं। इसके सेवन से लिवर प्रभावित हो सकता है। आंवले का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
अधिक मात्रा में आंवले के सेवन से त्वचा की नमी खोने लगती है। इसे अधिक मात्रा में खाने से बालों को भी नुकसान हो सकता है।
अगर आप अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करते हैं, तो ये आपके यूरिन पर असर डालता है। इससे यूरिन में जलन हो सकती है।
अगर आप लो ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अधिक मात्रा में आंवले का सेवन करने से बचें। इससे शुगर लेवल कम हो सकता है।
जो लोग ब्लड डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं, उनके लिए आंवले का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेकर ही सेवन करें।