नारियल के प्रयोग से स्किन को मिलेंगे ये बेजोड़ फायदे


By Prakhar Pandey19, Jul 2023 08:10 AMnaidunia.com

नारियल

नारियल का सेवन आपकी शरीर के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए कैसे फायदेमंद हैं नारियल?

पोषक तत्व

नारियल के अंदर विटामिन C, मैंगनीज, पोटेशियम, कैल्शियम आदि पाया जाता है। नारियल के सेवन से स्किन हाइड्रेट रहती है।

स्किन की झुर्रियां

स्किन की झुर्रियां, लालिमा, सूजन समेत कई अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं के खिलाफ भी नारियल बेहद प्रभावशाली होता है।

चमकदार स्किन

स्किन की चमक और ग्लो को बढ़ाने में सूखा नारियल बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्किन की चमक को बढ़ाने के लिए आप सूखे नारियल का फेस पैक भी अपने फेस पर लग सकते है।

फेसपैक

सूखे नारियल का फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच नारियल पाउडर में थोड़ा सा शहद मिला लें। इस मिश्रण को कुछ देर के लिए फेस पर लगाने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

झुर्रियां

स्किन की झुर्रियों को कम करने में भी नारियल बेहद कारगर होता है। नारियल के सेवन से इसमें मिलने वाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग गुण स्किन से झुर्रियां हटाने में सहायक होते है।

एलोवेरा और नारियल

नारियल खाने के साथ-साथ सूखे नारियल को एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके अपनी स्किन पर लगा लें। ऐसा करने से झुर्रियों के साथ-साथ स्किन पर होने पर होने वाली लालिमा और सूजन भी कम हो सकती है।

कच्चा नारियल

कच्चा नारियल वैसे तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि अगर आपको नारियल से कोई एलर्जी है तो उसका प्रयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वजन घटाना है तो नाश्ते में बनाकर खाएं ये चीज