अक्सर लोग हेल्दी डाइट के कारण भूखे रह जाते हैं। वे एक ऐसा डाइट ऑप्शन चाहते हैं, जिससे उनका पेट भी भरा रहे, साथ ही खाना हेल्दी भी हो।
साउथ इंडियन फूड खाने में लाइट और टेस्टी होता है, यही वजह है कि इसे हर कोई बड़े मजे से खाता है। ये वजन बढ़ने से भी रोकते हैं।
रेगुलर डोसे का पेस्ट सफेद चावल और उड़द दाल को मिक्स करके बनाया जाता है। यह डोसा फाइबर से भरपूर, शरीर के लिए लाइट और हेल्दी होता है।
आपको इससे ज्यादा पोषक तत्व प्राप्त हो सके, इसके लिए आप मूंग स्प्राउट्स का डोसा ट्राई कर सकते हैं। ये आपकी क्रेविंग को कम करके आपकी भूख को शांत कर सकता है।
अगर आपके पास रेडीमेड मूंग का आटा है, तो आप बहुत जल्दी डोसा बना सकते हैं। इसमें मिर्च, करी पत्ता, अदरक और प्याज को मिक्स कर के तुरंत डोसा बनाया जा सकता है।
अगर आप इस डोसे को पूरी तरह से बनाना चाहते हैं, तो आप घर पर हरी मूंग को अंकुरित कर सकते हैं, अंकुरित दानों को सूखा सकते हैं और फिर इसका ऑर्गेनिक बैटर तैयार कर सकते हैं।
आप इसमें धनिया पत्ती, अदरक आदि सामग्री भी मिला सकते हैं। वेट लॉस के लिए आप अगर आप इस डोसे को बना रहे हैं, तो आप चावल के आटे की जगह उसमें रवे का आटा मिला सकते हैं।