गड़बड़ पेट हो जाएगा सही, दही के साथ खाएं ये 4 चीजें


By Arbaaj15, Apr 2025 03:40 PMnaidunia.com

दही का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासकर, पेट के लिए वरदान माना जाता है। गर्मियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं अधिक होती है।

दही में मिलाएं ये चीजें

दही का सेवन पाचन के लिए अच्छा होता है, लेकिन उसमें कुछ चीजों को मिलाकर खाने से और बेहतर परिणाम मिल जाते हैं।

दही और काली मिर्च

गड़बड़ पेट को ठीक करने के लिए दही में काली मिर्च मिलाकर खानी चाहिए। दही में छोटा आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाएं।

दही और भुना जीरा

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए दही में भुना जीरा मिलाकर भी खाया जा सकता है। दही के साथ भुना जीरा खाने से पेट गड़बड़ नहीं होता है।

दही और इसबगोल

इसबगोल और दही दोनों ही पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसका मिश्रण खाने से कब्ज, पेट भारी और अपच की समस्या नहीं होती है।

दही और तुलसी के बीज

गड़बड़ पेट को दुरुस्त करने के लिए दही में तुलसी के बीजों को मिलाकर खाएं। तुलसी के बीज फाइबर से भरपूर होता है।

पेट रहेगा ठीक

अगर आप दही के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं, तो खराब पेट दुरुस्त आसानी से हो सकता है। साथ ही, पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलेगा।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अनानास शरीर की इन 5 समस्याओं को करेगा दूर