3 तरीकों से खाएं लहसुन, निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल


By Arbaaj01, Jun 2025 11:50 AMnaidunia.com

गंदा कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन एक सस्ता और अच्छा सोर्स है। लहसुन का सेवन तीन तरीकों से किया जा सकता है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल

खाने पीने वाली कई चीजों में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। शरीर में गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल होता है। गुड अच्छा और बैड हार्ट के लिए खराब माना जाता है।

लहसुन से गंदा कोलेस्ट्रॉल कम

अगर आपकी नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल नहीं निकल रहा हैं, तो लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं।

पहला तरीका

गंदा कोलेस्ट्रॉल निकालने के लिए सुबह खाली पेट 2 लहसुन की कच्ची कली खाएं। उसके बाद 1 कप गुनगुना पानी पिएं।

दूसरा तरीका

अगर आपको लहसुन का स्वाद ठीक नहीं लगता है, तो 3 तीन को कद्दूकस करके 1 चम्मच शहद में मिलाकर खाएं। लेकिन इसे भी खाली पेट ही खाना है।

तीसरा तरीका

लहसुन खाने का तीसरा तरीका नींबू के साथ है। 1 गिलास गुनगुने पानी में लहसुन की कलियां काटकर डालें फिर आधा नींबू का रस और घोलकर पिएं।

गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा बाहर

इस तरह लहसुन का सेवन करने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर निकलने लगेगा। गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होने से हार्ट ठीक रहता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण क्या होते हैं?