लहसुन का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन कई समस्याओं में लहसुन का सेवन करने से परहेज करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
सुनने में या थोड़ा अजीब होगा कि लहसुन खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं? लेकिन लहसुन का सेवन कई बीमारियों में नहीं करना चाहिए।
अगर आपका ब्लड प्रेशर लो हैं, तो लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर और कम होने लगता है।
यदि आपके शरीर में खून की कमी हैं, तो भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन खाने से खून की कमी बढ़ जाती है।
अगर आपके पेट में जलन, दर्द, पेट में अल्सर व डायरिया जैसी परेशानी हो रही है, तो भी लहसुन का सेवन करने से परहेज करें।
गर्भवती होने या गर्भावस्था में लहसुन खाना उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल लहसुन की तासीर गर्म होती है।
इन 4 समस्याओं में लहसुन का सेवन नहीं करना ज्यादा फायदेमंद होगा। लहसुन खाने से समस्या और बढ़ सकती है।