प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होता है। ऐसे में अदरक का सेवन करना फायदेमंद है या नहीं आइए जानते हैं
अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे सर्दी,खांसी और गले में खराश जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
अदरक का सेवन करने से गैस, अपच और पेट में जलन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसलिए, इसे प्रेगनेंसी में सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
प्रेगनेंसी के दौरान सुबह के समय बुखार महसूस होता है। ऐसे में अदरक का सेवन करने से इस समस्या से निजात मिल सकता है।
अदरक का रोजाना 1-1.5 ग्राम सेवन करना चाहिए, लेकिन इसे ज्यादा सेवन करने से पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
इसे चाय, कद्दूकस या शहद और नींबू के साथ मिलकर खा सकते हैं। इससे प्रेगनेंसी में शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको ब्लीडिंग और हाई प्रेशर की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में अदरक का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।
अगर आपको अदरक से किसी भी तरह की एलर्जी या कोई समस्या है, तो इसे सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com