मूंगफली रात में खाने से क्या होता है? जानें


By Prakhar Pandey24, Oct 2023 01:10 PMnaidunia.com

मूंगफली का सेवन

मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसके सेवन से शरीर को कई प्रकार के फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं कि इसे रात में खाने से क्या होता हैं?

सर्दी में मूंगफली

सर्दियों के मौसम में लोगों द्वारा मूंगफली का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता हैं। यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहतमंद भी होती हैं।

गर्म तासीर

मूंगफली का तासीर गर्म मानी जाती है। ऐसे में सर्दियों में इसका सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते है। लेकिन रात में मूंगफली खाने के कई नुकसानी भी होते है।

नींद में अड़चन

रात में मूंगफली का सेवन करने से नींद में भी खलल पड़ सकता है। मूंगफली के सेवन से आपको ऊर्जा महसूस होती है जिसके चलते नींद आने में परेशानी होती हैं।

पाचन तंत्र

मूंगफली को रात में खाने से पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित नहीं हो पाते है और आंतरिक अंगों को इसे पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में आपके पाचन तंत्र पर भी प्रभाव पड़ता हैं।

कब्ज या गैस

पाचन तंत्र पर असर पड़ने के चलते कब्ज, गैस या अपच की समस्या भी हो सकती है। साथ ही, रात में मूंगफली खाने से प्रोटीन, आयरन समेत अन्य न्यूट्रिएंट्स के अवशोषण में भी परेशानी आती हैं।

वेट गेन

अगर आप रात में मूंगफली का सेवन करते हैं तो इससे भी तेजी से आपका वजन बढ़ सकता है। रात में जब आप मूंगफली खाते हैं तो कैलोरी बर्न नहीं हो पाती है। इस वजह से आपका वजन बढ़ता हैं।

कब खाए मूंगफली?

मूंगफली का सेवन करने से सुबह या दोपहर के समय करना बेहद लाभकारी होता है। इसका सेवन आप शाम में स्नैक्स के तौर पर भी कर सकते है। लेकिन रात के समय इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Coconut Water: इन लोगों की सेहत बिगाड़ सकता है नारियल पानी