हार्ट शरीर के लिए एक बेहद ही जरूरी ऑर्गन है। यह ब्लड और न्यूट्रिएंट्स को बॉडी के हरेक भाग तक पहुंचाता है। यदि हार्ट ठीक रहेगा तभी बॉडी सही से फिट रह पाएगा।
हार्ट को मजबूत रखने के लिए खान पान के ऊपर ध्यान देना जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल हार्ट को सुरक्षित रखने में सहायक हैं।
हार्ट को फिट रखने के लिए पालक का सेवन काफी महत्त्वपूर्ण हो जाता है। इसमें विटामिन, नाइट्रेट्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होता।
अखरोट और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स हार्ट को मजबूत करने में मददगार हैं। इनमें फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हार्ट के लिए जरूरी है।
सोया प्रोटीन सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है। हाई फाइबर और हाई प्रोटीन वाली चीजें हार्ट को मजबूती देती है। आप सोया का सेवन कर सकते हैं।
ब्लूबेरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। एंथोसायनिन की मात्रा इसमें पाई जाती है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है।
ब्राउन राइस, ओट्स और बारले जैसे साबुत अनाज का सेवन आपके लिए कारगर हो सकता है। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।