अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं, तो दही में इन 2 चीजों को मिलाकर खाने पर इस समस्या से राहत मिल सकती है।
दही मे प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो शरीर मे मेटाबोलिजम को बढ़ाने मे मदद करते हैं, जिससे फेट बर्न हो सकता है।
अगर आप दही में काला नमक इस्तेमाल करते हैं, तो इससे शरीर में ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
काली मिर्च में पाइपरिन मौजूद होता है, जो शरीर में जमा चर्बी को कम करने में सहायता कर सकता है।
इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच काली मिर्च और नमक दही में मिलाएं और सेवन करें। इससे चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।
दही में इन 2 चीजों को मिलाकर सुबह या दोपहर के समय खा सकते हैं। साथ ही, इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत हो सकती है।
अगर आपको दही से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com