आम के साथ इन 4 चीजों को खाने से खराब हो सकती है तबीयत


By Ram Janam Chauhan09, Jun 2025 05:40 AMnaidunia.com

गर्मियों में आम का सेवन करना लोगों को बहुत अच्छा लगता है। आम बेहद स्वादिष्ट होता है, इसी कारण इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। आज हम बताएंगे कि आम खाने के बाद किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

खट्टी चीजें ना खाएं

आम का सेवन करने के बाद किसी तरह की खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए। इससे पेट में गैस और एसिडिटी बन सकती है।

दूध के साथ आम ना खाएं

दूध और आम को मिलाकर अक्सर लोग आमरस या शेक के रूप में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आम और दूध दोनों की तासीर अलग होती है। इसलिए, इसे एक साथ मिलाकर सेवन ना करें।

दही और आम ना खाएं

दही और आम को मिलाकर कई लोग सेवन करते हैं, लेकिन इससे शरीर में जहरीला पदार्थ बन सकता है। जिसके कारण लाल निशान जैसी समस्या हो सकती है।

करेले के साथ ना खाएं

अगर आप आम का सेवन किए हैं, तो इसके तुरंत बाद करेले का सेवन करने पर शरीर में पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सीमित मात्रा में सेवन करें

आम गर्मियों के मौसम में आम को सीमित मात्रा में सेवन करें, वरना इससे फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको आम से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

यूरिक एसिड वाले खाएं यह 1 कच्चा फल, जोड़ों में नहीं होगा दर्द