सर्दियों के मौसम में जुकाम और बुखार होना आम है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं, इस तरह की परेशानी में किन 5 फूड्स का सेवन करना चाहिए।
बुखार और जुकाम होने पर हल्दी वाले दूध का सेवन करने से राहत मिल सकती है, क्योंकि यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है।
बुखार होने पर अदरक और तुलसी के चाय का सेवन करते हैं, तो इससे संक्रमण को दूर करने में मदद मिल सकती है।
वेजिटेबल सूप या चिकन सूप कई पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं। ऐसे में बुखार या जुकाम होने पर इनका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
नींबू विटामिन सी और शहद एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाए रखने में मदद कर सकता है।
जुकाम और बुखार होने पर शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करें।
अगर आपको बताए गए किसी भी फूड्स से समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से सलाह लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com