ज्यादा नमक खाने से शरीर के इन हिस्सों पर पड़ता है असर


By Arbaaj16, Oct 2024 05:09 PMnaidunia.com

ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करना शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा नमक खाने से शरीर के किन हिस्सों पर असर पड़ता है।

शरीर पर बुरा असर

नमक का ज्यादा सेवन शरीर को बड़े नुकसान पहुंचा सकते हैं। ज्यादा नमक का सेवन कई समस्याओं में हानिकारक होता है।

हाथ और पैर में सूजन

अगर कोई व्यक्ति ज्यादा नमक का सेवन करता है, तो उसके शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिसके कारण हाथ और पैर सूजने लगते है।

ब्लड प्रेशर हाई

अगर कोई व्यक्ति ज्यादा नमक का सेवन करता है, तो उसका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है, क्योंकि नमक में सोडियम की अधिक मात्रा होती है।

हो सकती है किडनी खराब

अगर रोजाना अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते है, तो किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। ज्यादा नमक के सेवन से किडनी खराब होने की संभावना होती है।

कैल्शियम की कमी

ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। दरअसल, नमक कैल्शियम को सोखता है।

हार्ट संबंधित समस्याएं

ज्यादा मात्रा में रोज नमक खाने से हार्ट से संबंधित समस्याएं होने लगती है। अधिक नमक खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं तेजी से फैल सकती है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किडनी को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?