किडनी को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?


By Arbaaj16, Oct 2024 04:37 PMnaidunia.com

अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल के कारण किडनी खराब होने लगती है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखें, तो किडनी हेल्दी रह सकती है।

किडनी

शरीर की किडनी काफी अहम मानी जाती है। किडनी का काम रक्त से गंदे पदार्थों को छानकर मूत्र के रूप में बाहर निकालना होता है।

सीमित नमक खाएं

नमक के बिना भोजन का स्वाद काफी अटपटा सा लगता है, लेकिन ज्यादा नमक का सेवन किडनी को डैमेज कर सकती है।

भरपूर पानी पिएं

किडनी को हेल्दी रखने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए। पानी पीने से किडनी हेल्दी बनी रखती है। इसलिए, भरपूर पानी पिएं।

बीपी रखें कंट्रोल

हाई बीपी होने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन बीपी कंट्रोल रखने से किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है।

तनाव न लें

किडनी को हेल्दी रखने के लिए जरूरी हैं कि आप तनाव अधिक न लें। ज्यादा तनाव लेने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है।

इन बातों का ध्यान रखने से किडनी को हेल्दी बनाए रख सकते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंखों की रोशनी बरकरार रखने के लिए खाएं 4 चीजें