पानी गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज खाना सभी को पसंद होता है। तरबूज में 92 फीसदी पानी होता है। इससे सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं।
तरबूज विटामिन बी 6 का एक शानदार स्रोत है। तरबूज में पोटेशियम के साथ ही लाइकोपीन जैसे कई फायदेमंद पोषक तत्व पाए जाते हैं।
लेकिन यदि आप गर्मी के मौसम में हद से ज्यादा तरबूज का सेवन करते हैं तो कई नुकसान भी हो सकते हैं। तरबूज का ज्यादा सेवन से ये दिक्कतें हो सकती है -
तरबूज में पानी 90 फीसदी होता है और फाइबर भी भरपूर होता है। अधिक सेवन करने से दस्त, सूजन, पेट फूलने से संबंधित शिकायत हो सकती है।
यदि आप शराब का सेवन करते हैं तो तरबूज में मौजूद लाइकोपीन शराब के साथ रिएक्शन करके लिवर में सूजन पैदा कर सकता है।
बहुत अधिक तरबूज खाने से ओवरहाइड्रेशन हो सकता है। शरीर में ज्यादा पानी होने पर सोडियम की मात्रा कम होने लगती है। पैरों में सूजन व किडनी की समस्या हो सकती है।