उम्र के साथ बालों का सफेद होना स्वाभाविक है, लेकिन कुछ लोगों के बाल कम उम्र में सफेद हो जाते हैं। इसके पीछे डाइट समेत हेयर केयर से जुड़ी समस्या जिम्मेदार होती है।
अगर आप बालों को काला करना चाहते हैं तो कुछ नेचुरल चीजों को स्कैल्प पर अप्लाई करें। इससे बाल आसानी से काले हो जाएंगे।
आयुर्वेद में करी पत्ता को बेहतरीन औषधि माना जाता है। स्कैल्प पर करी पत्ता लगाने से बालों को काला करने में मदद मिलती है।
बालों को काला करने के लिए आंवला और मेथी दाने का पेस्ट तैयार करें। इसका महीने में कुछ दिन इस्तेमाल करने से बालों को काला करने में मदद मिल सकती है।
बादाम तेल में नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद अच्छे से मसाज करें और लगभग 30 मिनट के बाद बालों को धो लें।
सफेद बालों को काला करने के लिए आंवला को शक्तिशाली माना जाता है। आप आंवले का पेस्ट बनाकर स्कैल्प पर लगा सकते हैं और जूस के तौर पर इसका सेवन भी कर सकते हैं।
बालों को काला करने के लिए प्याज का रस निकलें। इसके बाद प्याज के रस को स्कैल्प पर अच्छे से अप्लाई करें। यह पेस्ट लगाने के 30 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
सबसे पहले काली चाय तैयार कर लें। फिर इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद चाय को स्कैल्प पर लगाएं और बाद में बालों को साफ पानी से धोएं।
यहां हमने जाना कि किन चीजों को स्कैल्प पर लगाने से बाल काले होते हैं।