आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं, जिससे लोगों को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। अगर आप भी मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं या अपनी कमर पतली करना चाहते हैं, तो ये उपाय आजमा सकते हैं।
कमर के साइज को कम करने के लिए प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर आहर को डाइट में शामिल करें। लेकिन, जंक फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स का परहेज करें।
फाइबर से भरपूर अनाज फैट कम करने में मदद करते हैं। इसलिए, डाइट में ओट्स, फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और चिया सीड्स को शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।
हर दिन कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं, जैसे दौड़ना, साइकिलिंग या जॉगिंग करना। कमर का साइज कम करने के लिए ये एक्सरसाइज कम से कम दिन 30 मिनट जरूर करें।
कमर के साइज को घटाने के लिए पेट से जुड़ी एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्लैंक, क्रंचेस और लेग रेज जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं।
पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे कमर पतली होती है। इसलिए, रोजाना दिन में 2-3 लीटर पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
शुगर के सेवन से परहेज करें, क्योंकि इससे तेजी से वजन बढ़ सकता है। इसके बजाए आप ताजे फल और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।
रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल कम होता है, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
इन उपायों को अपनाकर आप अपने कमर के साइज को घटा सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com