ठंड में दर्द से हैं परेशान, इन चीजों का करें सेवन


By Shivansh Shekhar06, Dec 2023 04:29 PMnaidunia.com

ठंड में दर्द की शिकायत

ठंड के मौसम में अक्सर लोगों में दर्द की शिकायत होती है। ऐसे में कई लोगों को घुटने में सूजन की समस्या भी हो जाती है।

उम्र के साथ दिक्कत

बता दें कि ये दिक्कत ठंड में ज्यादा बढ़ जाती है। ये दिक्कत उम्र के बढ़ने पर और बढ़ने लगती है। वहीं कुछ लोगों को चलने में भी दिक्कत होने लगती है।

इसका समाधान

लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इसका समाधान भी हो सकता है। आइए इसके बारे हम आपको बताते हैं।

लोबान का तेल

यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो लोबान का तेल आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

यूकेलिप्टस का तेल

यूकेलिप्टस का तेल आपके घुटनों के दर्द से तुरंत आराम देता है। इसका इस्तेमाल आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

अदरक पानी

अदरक पानी घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप अदरक को उबालें और उसके पानी से पैर को धोएं।

हल्दी

हल्दी घर में आसानी से मिल सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल करके आप घुटनों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं

हॉट वाटर बैग

बढ़ती ठंड में आप पैरों की जकड़न से परेशान हो रहे हैं तो आप इसकी सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए आप हॉट वाटर बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर को गर्म रखेंगे ये योगासन, रोज करें बस 5 मिनट