सर्दियों से कान में दर्द हो, तो करें ये उपाय


By Sahil02, Jan 2024 08:00 PMnaidunia.com

कान में दर्द होना

सर्दियों के दिनों में ज्यादातर लोगों को कान में दर्द होता है। सवाल खड़ा होता है कि इसके पीछे कारण क्या होता है और सबसे जरूरी इससे बचने के लिए क्या करें।

ठंडी हवा लगना

ठंड के दिनों में कान दर्द होने के पीछे एक कारण ठंडी हवा का लगना भी होता है। हालांकि, इसके अलावा भी कई अन्य कारणों से कान का दर्द परेशान करता है।

कान दर्द की वजह

कान दर्द होने का दूसरा और अहम कारण यह है कि सर्दियों में नाक बंद हो जाता है। बलगम, नाक और कान के बीच में मौजूद यूस्टेशियन ट्यूब को ब्लॉक कर देता है। इसकी वजह से कान में खुजली और दर्द महसूस होता है।

बचाव के उपाय

कान दर्द को दूर करने के लिए आप कुछ चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही, कुछ घरेलू उपाय भी असरदार साबित होंगे।

शरीर को गर्म रखें

ठंड के दिनों में कान दर्द से बचने का आसान उपाय है कि अपने शरीर को गर्म रखें। बॉडी को गर्म रखने के लिए आप एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

गर्म पानी के गरारे करें

कान में दर्द और खुजली महसूस होने पर गर्म पानी से गरारे जरूर करें। दरअसल, ऐसा करने से यूस्टेशियन ट्यूब में मौजूद बलगम को हटाने में मदद मिलेगी।

खाना ठीक से न चबाना

कुछ लोग खाना सही से नहीं चबाते हैं और इस वजह से उन्हें कान में दर्द हो जाता है। इससे बचने के लिए खाना खाने की आदत में बदलाव कर लें।

गुड़ और तिल खाएं

सर्दियों के दिनों में गुड़ और तिल खाने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलेगी। खास बात है कि इसका सेवन करने से कान दर्द कम हो जाता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कमजोर नजर से हैं परेशान, काम आएंगे आंखों के ये व्यायाम