3 चीजों से 5 मिनट में बनाएं हेयर मास्क, बाल होंगे सिल्की


By Arbaaj15, Jan 2025 06:00 AMnaidunia.com

बालों से जुड़ी समस्या कई सारी होती हैं। कोई पतले बाल से परेशान है, तो डैंड्रफ से जूझ रहा है। वहीं, कुछ लोगों के बाल सिल्की नहीं है। सिल्की बाल न होने से बाल काफी उलझते हैं।

सिल्की हेयर मास्क

अगर आपके बाल सिल्की नहीं हैं, तो 3 चीजों की मदद से घर पर हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर मास्क घर पर 5 मिनट में तैयार कर सकते है।

हेयर मास्क की सामग्री

हेयर मास्क बनाने के लिए आपको अंडे, एलोवेरा और विटामिन-ई कैप्सूल की जरूरत होगी। इन 3 चीजों से सिल्की बालों का मास्क तैयार होगा।

सिल्की हेयर के लिए मास्क

इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 कच्चे अंडे और 1 विटामिन-ई का कैप्सूल लें। अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

बालों में लगाएं हेयर मास्क

अब तीन चीजों से तैयार हेयर मास्क को बालों की जड़ से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं। बाल के किसी भी हिस्से को न छोड़े।

30 मिनट तक लगा रहने दें हेयर मास्क

अंडे, एलोवेरा और विटामिन-ई कैप्सूल से बने हेयर मास्क को बालों में लगाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद बालों में अच्छे से शैंपू करें, ताकि किसी तरह का गंध न आए।

बाल होंगे सिल्की

इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करें। 2-4 बार यह हेयर मास्क लगाने से आपके बाल सिल्की होने दिखाई देंगे।

अंडे, एलोवेरा और विटामिन-ई कैप्सूल का हेयर मास्क बालों को सिल्की बनता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Weight Loss तेजी से होगा, ग्रीन टी में मिलाकर पिएं यह एक मसाला