रमजान का महीना इस्लाम में सबसे पवित्र माना जाता है। रमजान का दिन खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे है। रमजान का महीना खत्म होते ही ईद का त्योहार माना जाता है।
हर साल ईद को लेकर पहले से ही संभावना जताई जाती हैं कि इस साल का महीना 29 दिनों को या 30 दिनों का होगा।
ईद का त्योहार चांद देखने के बाद ही मनाया जाता है। अगर एक रात पहले चंद दिख जाए, तो अगली सुबह ईद का त्योहार मनाया जाता है।
आज 29वां रमजान है यदि आज रात में चांद नजर आ गया है, तो 10 अप्रैल को ईद होगी वरना 11 अप्रैल को हो भारत में ईद मनाई जाएगी।
लोगों को उम्मीदें थी कि 8 अप्रैल की रात सऊदी अरब में ईद का चांद दिख जाएगा, लेकिन आधिकारिक घोषणा के अनुसार वहां भी कल चांद नहीं दिखा है।
ईद मनाना पुरी तरह से चांद पर निर्भर करता है। कई लोगों को लगता हैं कि सऊदी अरब में ईद मनाने के बाद अगले दिन भारत में ईद होती है, लेकिन ऐसा नहीं है अगर एक साथ दोनों जगह चांद दिख जाए, तो ईद एक साथ मना सकते है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
भारत में ईद का त्योहार 11 अप्रैल को मनाया जा सकता है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ