हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से यानी 9 अप्रैल से चुकी है।
शास्त्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि नौ दिनों तक होती है इन दिनों में मां दुर्गा की पूजा होती है। इसके साथ ही भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं।
वास्तु शास्त्र में रंगों के महत्व को बताया गया है। रंगों का संबंध देवी-देवताओं से भी होता है इसलिए कुछ खास दिनों को खास रंगों के कपड़ों को पहना जाता है।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन लाल रंग का कपड़ा पहनें। इसके साथ ही माता रानी को पहले दिन लाल रंग की चुनरी भी अर्पित है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लाल रंग मां दुर्गा का प्रिय रंग है और लाल रंग रक्षा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से माता रानी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन लाल रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ