भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, जानें कन्फर्म डेट


By Arbaaj29, May 2025 10:06 AMnaidunia.com

अगर आपको अभी तक ईद-उल-अजहा यानी बकरीद की कन्फर्म डेट के बारे में नहीं पता हैं, तो चलिए जान लीजिए, क्योंकि डेट कन्फर्म हो चुकी है।

मुस्लिम त्योहार

भारत में मुस्लिम त्योहारों को लेकर हमेशा सस्पेंस बना रहता है, क्योंकि सभी त्योहार चांद पर निर्भर करते हैं। चांद दिखने के बाद ही किसी भी त्योहार की डेट जारी होती है।

भारत में बकरीद

भारत में ईद-उल-अजहा को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम धर्म की एक बड़ी आबादी इस त्योहार को मनाती है।

जिल हिज्जा का चांद दिखा

भारत में जिल हिज्जा महीने का चांद दिख चुका है। जिल हिज्जा इस्लामी कैलेंडर का आखिरी महीना है। भारत में 28 मई को इस महीने का चांद दिखा है।

7 जून को होगी बकरीद

बकरीद इस्लामी कैलेंडर के अनुसार 10 जिल हिज्जा को होती है। ऐसे में भारत के मुस्लिम बकरीद का त्योहार 7 जून को मनाएंगे।

बकरीद में क्या होता है?

बकरीद वाले दिन मुस्लिम समाज के लोग सबसे पहले एक साथ जमा होकर नमाज अदा करते हैं। उसके बाद जानवर की कुर्बानी देते हैं।

बकरीद पर जानवर की कुर्बानी क्यों देते है?

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुर्बानी देकर सुन्नत ए इब्राहिमी को अदा किया जाता है। हजरत इब्राहिम को खुदा की ओर से सबसे अजीज चीज की कुर्बानी मांगी गई थी, जिस पर उन्होंने बेटे इस्माइल की कुर्बानी की नियत की, लेकिन जब आंखों पर पटी बांधकर छुरी चलाई तो बेटे की जगह जानवर को पाया।

हर ट्रेंडिंग खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IMD Alert: रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट क्या है?