'एक था टाइगर' में सलमान नहीं थे पहली पसंद!


By Shivansh Shekhar16, Oct 2023 02:00 PMnaidunia.com

सुर्खियों में सलमान

सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर वो काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। टाइगर 3 से पहले वो टाइगर के दो पार्ट में दम दिखा चुके हैं।

एक था टाइगर

क्या आप यह जानते हैं कि यश चोपड़ा की फिल्म एक था टाइगर में सलमान खान पहली पसंद नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान से पहले शाह रुख खान को यह फिल्म मिली थी।

शाह रुख ने किया रिजेक्ट

रिपोर्ट के मुताबिक शाह रुख खान ने यश चोपड़ा की फिल्म एक था टाइगर को रिजेक्ट कर दिया था। स्क्रिप्टिंग के बाद डायरेक्टर ने शाह रुख खान को अप्रोच किया था।

अन्य मूवी में व्यस्त

शाह रुख खान ने इस फिल्म को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वो किसी दूसरी मूवी में व्यस्त थे। उन्हें यह फिल्म करने का समय ही नहीं मिला।

सलमान को किया ऑफर

खबरों में यह बताया जा रहा है कि शाह रुख खान ने खुद तो एक था टाइगर फिल्म को रिजेक्ट कर दिया, लेकिन उन्होंने इसके लिए सलमान को सजेस्ट किया।

सलमान को किया ऑफर

खबरों में यह बताया जा रहा है कि शाह रुख खान ने खुद तो एक था टाइगर फिल्म को रिजेक्ट कर दिया, लेकिन उन्होंने इसके लिए सलमान को सजेस्ट किया।

बॉक्स ऑफिस पर दहाड़

सलमान खान स्टारर फिल्म एक था टाइगर ने बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगाई थी। इस मूवी में सलमान के साथ कैटरीना कैफ दिखी थीं।

टाइगर 3 के साथ वापसी

फिल्म एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है के बाद अब टाइगर 3 रिलीज होने के लिए तैयार है। दिवाली के मौके पर यह मूवी रिलीज होने वाली है।

ट्रेलर लॉन्च

टाइगर 3 का ट्रेलर आज यानी 16 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने जा रहा है। सलमान खान इस फिल्म का प्रमोशन जोरशोर से कर रहे हैं।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Tiger 3 Trailer Release: लौट आया है टाइगर, दिवाली पर होगा धमाका