लंबे इंतजार के बाद फाइनली 16 अक्टूबर को टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फैंस को ट्रेलर बेहद दिलचस्प लग रहा है। आइए जानते हैं ट्रेलर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।
टाइगर 3 के ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की जा चुकी है। टाइगर 3 अब 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
करीब 2 मिनट 50 सेकेंड का टाइगर 3 का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया है। लोग यूट्यूब पर ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में सलमान के दमदार कम बैक की प्रशंसा कर रहे है।
ट्रेलर में सलमान खान मॉसी एक्शन अवतार में नजर आ रहे है। ट्रेलर के अनुसार इस बार विलेन पाकिस्तान से होने वाला है।
पूरे ट्रेलर में सलमान, कैटरीना जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस ने नजर आते है। ट्रेलर के अंत में इमरान हाशमी का लुक रिवील किया जाता है। जिसमें वो बेहद शानदार दिख रहे है। हाशमी इस फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे।
सलमान खान ट्रेलर में फिर एक बार जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते नजर आ रहे है। एक बार फिर सलमान अपने पुराने अवतार में दिखाई दे रहे है।
पठान में सलमान का डेब्यू मेकर्स की तरफ से सीक्रेट रखा गया था। वैसे ही टाइगर 3 में भी शाहरुख का डेब्यू बिल्कुल सीक्रेट रखा गया है। जाहिर हैं कि जब शाहरुख फिल्म में कैमियो करेंगे तो थियेटर में माहौल देखने लायक होगा।
फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी के अलावा रेवती, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा और रनवीर शोरे नजर आएंगे।