गुड़ को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष और कारगर उपाय बताए गए है, जो काफी असरदार माने जाते है।
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित है। इस दिन गुड़ से जुड़े उपाय करने बेहद कारगर माने जाते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुड़ से जुड़े ये उपाय केवल एक नहीं बल्कि कई समस्याओं से आपको निजात दिला सकते है।
अगर आप कोई शुभ कार्य करने जा रहे है और डर रहे है कि कुछ अड़चन आ सकती है, तो गुरुवार के दिन गाय माता को गुड़ खिलाएं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ को केले के पत्ते पर अर्पित करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात पाने के लिए गुरुवार के दिन गुड़, हल्दी की गांठ और एक रुपये का सिक्का पोटली में बांधकर किसी अनजान जगह पर छोड़ दें। ऐसा करने से समस्याएं दूर होती है।
गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति देव को गुड़ चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है।