पीली सरसों और लौंग से कैसे उतारें बुरी नजर?


By Sahil01, Apr 2024 01:00 PMnaidunia.com

बुरी नजर लगना

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें किसी की बुरी नजर लग गई है। दरअसल, नजर दोष की वजह से व्यक्ति को कार्यों में सफलता नहीं मिल पाती है।

नजर दोष का महाउपाय

यदि आप भी किसी की बुरी नजर लगने से परेशान रहते हैं तो इसके लिए एक महा उपाय करें। ऐसा करने से आपको नजर दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

पीली सरसों और लौंग

नजर दोष से मुक्ति पाने के लिए चुटकी भर पीली सरसों और 5 लौंग लें। इसके बाद इन दोनों चीजों को अपने हाथ में रखकर खड़े हो जाएं।

मन में सोचे ये बात

इस दौरान मन में सोचे कि मुझे किसी की भी बुरी नजर लगी है तो वह उसमें समा गई है। माना जाता है कि ऐसा बोलने का फायदा मिलता है।

7 बार सिर से घुमाएं

हाथ में रखी पीली सरसों और लौंग को सिर से 7 बार घुमाएं। इसके बाद आपको इन दोनों चीजों को एक बर्तन में डालकर जलाना होगा।

कपूर डालकर जला दें

पीली सरसों और लौंग में 2 कपूर के टुकड़े डालकर जला दें। ऐसा करने से आपको लगी बुरी नजर का प्रभाव नष्ट हो जाएगा।

नजर दोष से मिलेगी मुक्ति

इस एक महा उपाय को अपनाने से आपको नजर दोष से मुक्ति मिल जाएगी। बशर्ते इसे करने के दौरान तमाम नियमों का पालन करना जरूरी है।

डिस्क्लेमर

बुरी नजर लगने से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए आप लौंग और पीली सरसों के उपाय अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आज बन रहा रवि योग का शुभ संयोग, 5 राशियों का चमकेगा भाग्य