किचन में अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। चुटकी भर अजवाइन खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती है। इतना ही नहीं, खाने से कमाल की खुशबू भी आती है।
अजवाइन में कई तत्व मौजूद होते हैं। इस वजह से इसका ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिहाज से नुकसानदायक साबित हो सकता है।
कुछ लोगों को अजवाइन का सेवन कम से कम करना चाहिए। इनमें कई रोगों का सामना करने वाले पेशेंट का नाम शामिल है।
अजवाइन का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से भी स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इसका कम सेवन करना ही बेहतरीन विकल्प है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं को अजवाइन खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है और इसी वजह से शरीर में गर्मी का स्तर बढ़ सकता है।
अजवाइन का ज्यादा पानी पीने वाले लोगों को सावधान हो जाना चाहिए। ऐसा करने से कब्ज संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।
लिवर से संबंधित किसी भी बीमारी का सामना करने वालों को भी अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा न करने पर आपकी समस्या बढ़ सकती है।
यह बात सही है कि अजवाइन का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है। हालांकि, इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से सीने में जलन होने की परेशानी हो सकती है।