रोजाना पिएं 2 गिलास गर्म पानी, गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा बाहर


By Sahil04, Dec 2023 07:20 PMnaidunia.com

कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल के बारे में बता दें कि यह एक चिपचिपा पदार्थ होता है और इसका निर्माण लीवर करता है। शरीर के अंदर कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

खराब लाइफस्टाइल

अब सवाल उठता है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के पीछे क्या कारण होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसके लिए काफी हद तक खराब लाइफस्टाइल जिम्मेदार है।

इन चीजों का करें परहेज

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कुछ चीजों को खाने से परहेज भी करना पड़ता है। खासकर ऑयली फूड, जंक फूड्स और नॉनवेज जैसी चीजों को कम खाएं।

गर्म पानी पिएं

शायद आपको भी पता होगा कि कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए गर्म पानी पीना चाहिए। इसका सेवन करने से बॉडी को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

कैसे कम होगा कोलेस्ट्रॉल?

आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कैसे कम होता है। दरअसल, गर्म पानी पीने से ब्लड वेसेल्स में मौजूद चिपचिपा पदार्थ को साफ करने में मदद मिलेगी।

बॉडी होगी डिटॉक्स

डॉक्टरों का भी मानना है कि सुबह और शाम गर्म पानी पीने से बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है। वहीं, गर्म पानी का सेवन करने से बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है।

किडनी फंक्शन में सुधार

कोलेस्ट्रॉल कम करने के अलावा गर्म पानी पीने से शरीर को कई अन्य लाभ भी होते हैं। बता दें कि इसका सेवन करने से किडनी के फंक्शन में भी सुधार होता है।

सर्दी-जुकाम से राहत

अगर सर्दियों के दिनों में आप गर्म पानी पीते हैं तो सर्दी-जुकाम से भी आपको राहत मिलेगी। बशर्ते आपको गर्म पानी का नियमित सेवन करना होगा।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ठंड में सांस लेना हो गया मुश्किल? ये हर्ब्स दिलाएंगे राहत