ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम के साथ-साथ जोड़ो के दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है। आइए जानते है ठंड में जोड़ो के दर्द में आराम पाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए?
सर्दियों में मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है। इससे मसल्स में अकड़न भी पैदा हो सकती है। इस वजह से जोड़ों के आसपास के नसों में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है।
जोड़ो के दर्द की दूसरी वजह शरीर में खून का न पहुंच पाना भी है। ठंड में हाथ-पैर की उंगलियों तक खून नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में दर्द भी महसूस होता है।
ठंड के मौसम में सूरज ही विटामिन डी का अच्छा सोर्स होता है। अगर आप सूर्य की रोशनी के संपर्क में कम आते है या नहीं आते है तो हड्डियों में दर्द हो सकता है।
हड्डियों और जोड़ो के दर्द में आराम पाने के लिए ठंड में प्रतिदिन धूप में बैठना चाहिए। ऐसा करने से शरीर से विटामिन डी की कमी भी दूर होती है।
सर्दियों में गुनगुने पानी से सिकाई करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। जोड़ो में परेशानी होने पर संभाल कर मालिश करें। गर्म तेल से मालिश करने से दर्द में आराम मिलता है।
ठंड में शरीर को फिट एंड फाइन रखने के लिए जरूरी है कि व्यायाम किया जाए। शरीर की मूवमेंट होते रहने से भी जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
ठंड में डाइट में हरी सब्जियां, सोया, टोफू, मशरूम समेत अन्य विटामिन डी से भरपूर आहार लें। अखरोट और अलसी का भी सेवन करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।