सर्दियों में अक्सर कांस्टीपेशन यानी कब्ज की समस्या हो जाती है। इससे निजात पाने में कॉर्न आपकी मदद कर सकता है।
कॉर्न फाइबर से भरपूर होता है, को कब्ज से राहत दिलाने में सहायक होता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करता है, जिस वजह से यह दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
कॉर्न से सिर्फ पॉप कॉर्न नहीं बल्कि और भी कई डिशेज बनाई जा सकती हैं। आइए जानते हैं कि कॉर्न को किन तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे बनाने के लिए सभी देसी मसाले जैसे गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया, लहसुन, प्याज आदि के तड़के में गुड़ और इमली का स्वाद मिल कर, एक बेहद ही टेस्टी डिश बनती है।
कॉर्न चाट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ काफी हेल्दी भी होता है। चाट मसाला, हर्ब्स और धनिया, उबले हुए कॉर्न के साथ मिलकर, इस चाट के स्वाद को और निखारते हैं।
उबले हुए आलू में उबले हुए कॉर्न को धनिया और मसाले मिलाकर मैश कर लें। इसे फ्राई करने के बाद, इस पर दही और इमली की चटनी मिला कर खाने ने आनंद आ जाएगा।
सूप में डाले गए हर्ब्स, मसाले और पार्सले इसके स्वाद को और बेहतरीन बना देते हैं। इसके साथ ही आप चाहें, तो इसमें कुछ ब्रेड के क्रूटोंस भी डाल सकते हैं।